शांतिपुरी में होली बैठक में थिरकती महिलाएं
- फोटो : Amar Ujala
क्षेत्र के शांतिपुरी नंबर दो स्थित मनसा देवी मंदिर में एकादशी के दिन महिलाओं ने पूजा-अर्चना के बाद परिसर में आंवले के पेड़ में पारंपरिक होली चीर बांधी। इसके बाद मंदिर परिसर में महिला होल्यारों द्वारा एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाने के बाद ढोलक, मंजीरे की थाप के बीच होली गीत गाए।
होली गीत ‘गोबिंद गोपाला लाल चुनरिया में रंग डाला’, ‘बहुत दिनन के रूठे श्याम को होली मेें मनाऊंगी’, ‘जल कैसे भरु, जमुना गहरी’ गीतों में महिलाएं खूब थिरकी। राधा कृष्ण महिला होली समिति ने शांतिपुरी नंबर तीन में प्रीती कार्की के निवास और नंबर दो में दुर्गा दानू के आवास पर होली बैठकें की। वहां भगवती जोशी, हेमा पंत, मीनाक्षी जोशी, राधिका कार्की, माया कार्की, लता जोशी आदि थी। ब्यूरो