द्रपुर के गर्ल्स इंटर कॉलेज में वेडिंग मशीन के बारे में जानकारी लेती शिक्षिकाएं और छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग ने छात्राओं को सस्ते दामों में सेनेटरी नैपकिन मुहैया कराने के मकसद से तीन स्कूलों में वेंडिंग मशीन स्थापित कर दी हैं। वेंडिंग मशीन में 10 रुपये का सिक्का डालने पर तीन सेनेटरी नैपकिन का सेट मिलेगा। विभाग दूरदराज के बालिका इंटर कॉलेजों में भी वेंडिंग मशीन लगाने पर विचार कर रहा है।
रविवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सेनेटरी नैपकिन यूनिट का शुभारंभ किया था। उन्होंने बालिकाओं और महिलाओं को तीन रुपये प्रति नैपकिन से भी सस्ती दर पर नैपकिन उपलब्ध कराने पर जोर दिया था। सोमवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फाजलपुर महरौला, सनातन धर्म और आर्य कन्या इंटर कॉलेज में वेंडिंग मशीन स्थापित की गई। वन स्टाप सेंटर की अधीक्षक कविता बडोला और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रंजीता अरोरा ने छात्राओं और शिक्षिकाओं को मशीन के इस्तेमाल की जानकारी दी।
उन्होंने प्रधानाचार्यों से कहा कि एक मशीन की क्षमता 26 पैकेट नैपकिन की है। नैपकिन खत्म होने पर यूनिट से नैपकिन लेकर मशीन में डाले जा सकते हैं। एडवांस में भी नैपकिन यूनिट से लेकर स्कूल में रखे जा सकते हैं। मशीन स्थापित होने के बाद छात्राओं ने सिक्का डालकर नैपकिन हासिल किए। साथ ही इस पहल का स्वागत किया। इधर, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अखिलेश मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज में भी मशीन स्थापित कर दी जाएगी। इस तरह की मशीनों को दूरदराज के बालिका इंटर कॉलेजों में भी लगाने पर विचार किया जा रहा है।