फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना रजिस्ट्रेशन के ही 32 खिलाड़ियों ने लिया ट्रायल में हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। राज्यस्तरीय सब जूनियर बालक वर्ग के हॉकी ट्रायल में 44 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इनमें से 12 खिलाड़ियों ने ही नियम का पालन करते हुए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने के बाद ही ट्रायल में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

सोमवार को स्टेडियम में हुए ट्रायल में पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल, यूएस नगर और स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून के 44 खिलाड़ियों ने ट्रायल में हिस्सा लिया। हॉकी उत्तराखंड एसोसिएशन के सचिव किशोर सिंह ने बताया कि ट्रायल के लिए हॉकी इंडिया वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है, लिहाजा ट्रायल देने के बाद खिलाड़ी घर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करेंगे। रजिस्ट्रेशन होने के बाद ही खिलाड़ियों की टीम बनाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि सब जूनियर बालक वर्ग की राष्ट्रीय स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता हरियाणा में 17 से 28 मार्च तक आयोजित की जाएगी। वहां अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हरीश भाकुनी, भानु अग्रवाल, मोहित रावत आदि थे।
विज्ञापन

बालिका वर्ग की नहीं बनीं टीम
रुद्रपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक हफ्ते पहले ही एसोसिएशन की ओर से सब जूनियर बालिका वर्ग के ट्रायल आयोजित हो चुके हैं लेकिन अभी तक एसोसिएशन की ओर से बालिका वर्ग की टीम नहीं बनाई गई है। बालिकाओं की राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता झारखंड में 10 से 21 मार्च तक होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें