रुद्रपुर गांधी पार्क में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते विधायक शुक्ला।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। शहीद देव बहादुर थापा की स्मृति में आयोजित हुई कबड्डी प्रतियोगिता में 55 किलो भार वर्ग में बजरंग कबड्डी एकेडमी ने 40-15 के स्कोर से रामनगर की टीम को पटकनी दी। 70 किलो भार वर्ग में बजरंग टीम ने 48-18 के स्कोर से बाजपुर की टीम को हराया।
सोमवार को शहीद देव बहादुर थापा की स्मृति में बजरंग कबड्डी एकेडमी की ओर से गांधी पार्क में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल, भीमताल, रामनगर और यूएसनगर की टीमों ने भाग लिया।
इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ किच्छा विधायक राजेश शुक्ला एवं सांसद प्रतिनिधि विपिन जल्होत्रा ने शहीद देव बहादुर थापा के चित्र के सामने पुष्पांजलि करने के बाद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। वहां कबड्डी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मेजर सिंह संधू, जिला क्रीड़ाधिकारी रशिका सिद्दीकी, कुमाऊं विवि के क्रीड़ाधिकारी नागेंद्र शर्मा, निर्णायक गौरव उपाध्याय, शहीद देव बहादुर के पिता शेर बहादुर के साथ ही परिजन भी मौजूद थे।