काशीपुर महाविद्यालय में उच्च शिक्षा उन्नयन समिति के उपाध्यक्ष को समस्याओं से अवगत कराते प्राचा?
- फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। राधेहरि स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उच्च शिक्षा उन्नयन समिति के उपाध्यक्ष ने निरीक्षण किया। उन्होंने महाविद्यालय की व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया।
प्रदेेश के उच्च शिक्षामंत्री धनसिंह रावत के निर्देश पर सोमवार को उच्च शिक्षा उन्नयन समिति के उपाध्यक्ष डॉ. बीएस बिष्ट और उपनिदेशक उच्च शिक्षा डॉ. एनएस बनकोटी ने राधेहरि पीजी कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने नवनिर्मित लाइब्रेरी, प्रयोगशाला, प्रेक्षागृह आदि स्थानों का निरीक्षण किया। एनसीसी कैडेट ने सल्यूट मार्च के साथ उनका स्वागत किया। इसमें एनसीसी कैडेट पायलट वर्षा बिष्ट और अमीशा खतरी के साथ एसयूओ सोनाली त्रिपाठी मौजूद रहीं। डॉ. बिष्ट ने शिक्षकों के साथ अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि उच्च शिक्षा मंत्री ने सभी महाविद्यालयों में सुविधाएं चाक चौबंद करने का बीड़ा उठाया है। इसी क्रम में उनकी ओर से महाविद्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। ताकि राज्य के महाविद्यालय सर्वश्रेष्ठ कॉलेजों की श्रेणी में आ सके। प्राचार्य डॉ. चंद्र राम ने उन्हें कॉलेज की प्रगति के बारे में बताया। महाविद्यालय परिसर में जरूरी कामों के लिए उन्हें सूची भी सौंपी। इसमें पेयजल, भवनों के रंग-रोगन, शौचालय, ई- बोर्ड, बैंच आदि जैसी समस्याएं शामिल थीं। उधर महाविद्यालय के छात्रों ने भी विभिन्न समस्याओं को लेकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। संचालन डॉ. महीपाल सिंह ने किया। वहां एमके सिन्हा, मनमीत सिंह, डॉ. परवेज अहमद, डॉ. अमादुदीन अहमद, डॉ. उदय कुमार, डॉ. आदित्य प्रकाश सिंह, डॉ. सत्यनारायण राव, डॉ. शकिबा सिद्दीकी, डॉ. ममता बेलवाल, डॉ. मीना शर्मा आदि मौजूद रहे।