फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के सातों संदिग्ध नार्मल, आज आएगी रिपोर्ट

विज्ञापन
खटीमा में वाहन से सब्जी खरीदते लोग। - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
नगर के एक वार्ड में एक ही परिवार के छह और एक पड़ोसी के कोरोना संदिग्ध मिलने के बाद प्रशासन ने उक्त इस्लाम नगर वार्ड की संबंधित गली को सील कर लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया है। एसडीएम ने बताया कि शुक्रवार को रिपोर्ट मिलने पर ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इधर, सभी संदिग्धों को ब्लड बैंक भवन में बने आइसोलेेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। रुद्रपुर से वरिष्ठ फिजीशियन के नेतृत्व में आई टीम ने उनकी जांच की। बताया गया कि उनकी स्थिति नार्मल है।
विज्ञापन

बुधवार को क्षेत्र में कोरोना के सात संदिग्ध पाए गए थे। प्रशासन ने बुधवार को ही उक्त वार्ड की गली को सील कर वहां पुलिस तैनात कर दी थी। इसके अलावा संबंधित लोगों के संपर्क में आए लोगों पर भी निगाह रखना शुरू किया। प्रशासन ने इन सभी को नागरिक अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया। वहीं, संदिग्धों से मिलने गए तहसीलदार यूसुफ अली, उनके वाहन चालक और एक अन्य तहसील कर्मचारी महेश चंद को भी आईटीआई में क्वारंटीन किया गया है।
नोडल अधिकारी डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि रुद्रपुर से फिजीशियन डॉ. गौरव अग्रवाल के नेतृत्व में सभी की जांच हुई, सभी नार्मल हैं और अब हल्द्वानी से जांच रिपोर्ट आने का इंतजार है। एसडीएम निर्मला बिष्ट ने बताया कि फिलहाल उक्त संदिग्धों की गली को सील कर सभी को घर में रहने को कहा है।
विज्ञापन

तहसीलदार ने क्वांरटीन वार्ड से ही निपटाया काम
खटीमा। तहसीलदार यूसुफ अली की हालात सामान्य हैं। वह बृहस्पतिवार को क्वारंटीन वार्ड से कामकाज निपटाते रहे। तहसीलदार ने बताया कि अभी जांच रिपोर्ट नहीं आई है, रिपोर्ट आने तक वह क्वारंटीन में रहेंगे। उन्होंने बताया कि तहसील के जरूरी कार्य वार्ड से ही निपटा रहे हैं।

खटीमा में कोरोना वायरस को लेकर संदिग्ध मिले लोगों से मिलने के बाद एहतियातन के तौर पर जनजाति छात्र- फोटो : KHATIMA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें