एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय। संवाद
- फोटो : KASHIPUR
स्वास्थ्य विभाग क्षेत्र के कोरोना संक्रमितों को किसी भी तरह की निगेटिव सोच से बचाने, समय से दवा का सेवन करने के लिए काउंसलर के माध्यम से संपर्क कराकर उन्हें स्वस्थ रहने के टिप्स दे रहा है।
एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल के सीएमएस डॉ. कामेश राणा ने बताया कि क्षेत्र के कोरोना संक्रमित को समय से दवा का सेवन करने और होम आइसोलेशन के दौरान किसी भी तरह की निगेटिव सोच से बचने के लिए चार डॉक्टरों व तीन काउंसलर की टीम बनाई गई है। बताया कि यह टीम नियमित संक्रमितों से संपर्क करके उन्हें स्वस्थ रहने के टिप्स देती हैं। साथ ही समय से दवा का सेवन करने और किसी भी तरह की स्वस्थ परेशानी होने पर तत्काल रेपिड रिस्पांस टीम से संपर्क करने के लिए कहा जाता है।
कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. अमरजीत साहनी ने बताया कि क्षेत्र में 28 जनवरी तक कुल 1459 महिला-पुरुष संक्रमित हैं और होम आइसोलेशन में हैं। अब तक कुल 1041 संक्रमित डिस्चार्ज हो चुके हैं। उन्होंने बताया दो संक्रमित माइग्रेट है जिन्हें उनके बॉर्डर से वापस भेजकर वहां के स्वास्थ्य अधिकारी को सूचित कर दिया गया है। होम आइसोलेशन के दौरान संक्रमित व्यक्ति कई तरह की संक्रमण को लेकर निगेटिव सोच रखते हैं इसलिए ऐसे लोगों को काउंसलर के माध्यम से बताया जाता है। यह बीमारी नियमित दवा सेवन करने और गाइडलाइन का पालन करने से जल्दी खत्म हो जाती है।