फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पांच लोगों के लिए सैंपल

Wed, 11 Feb 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू से हुई मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की यहां मृतक के घर पहुंचकर पांच लोगों के सैंपल लिए। वहीं सीएमओ ने भी परिजनों से मुलाकात कर मामले की जानकारी ली। मोहल्ला अल्लीखां निवासी हाजी मोहम्मद हारुन की स्वाइन फ्लू से दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। कुमाऊं में स्वाइन फ्लू से पहली मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया था।
विज्ञापन

मंगलवार को एपेडेम्योलॉजिस्ट डा. शिवी अग्रवाल के नेतृत्व में रुद्रपुर से पहुंची टीम ने मृतक के घर जाकर परिजनों से मामले की जानकारी ली। साथ ही मरीज के साथ गए पांच लोगों के सैंपल भी लिए। जिन्हें जांच के लिए दिल्ली स्थित एनसीडीसी लैब भेजा जाएगा। टीम ने परिवार समेत आसपास के लोगों से मास्क लगाने तथा हाथ न मिलाने की सलाह दी। बाद में सीएमओ डा. एचके जोशी ने भी परिजनों से वार्ता कर इलाज के कागजात देखे। उन्होंने बताया कि एसआरएल डायग्नोस्टिक द्वारा की गई जांच में मृतक को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।
उन्होंने बताया कि स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। विभाग को भी सात दिन तक पीड़ित परिवार के सदस्यों से संपर्क बनाए रखने को कहा गया है। टीम में डा. विकास गहलौत, तौफीक अहमद, चंद्रशेखर, आरसी श्रीवास्तव शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें