फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब की हसनप्रीत ने केरल की अल्का को हराया

Thu, 27 Dec 2018 12:31 AM IST
विपिन कुमार अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
विज्ञापन
तलवारबाजी प्रतियोगिता में भिड़ती पंजाब व जम्मू कश्मीर की खिलाड़ी - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

रुद्रपुर स्टेडियम के इंडोर हॉल में बुधवार को राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता का आगाज हुआ। विभिन्न राज्यों से पहुंचे बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने तलवारबाजी में अपना हुनर दिखाया। व्यक्तिगत महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में पंजाब की हसनप्रीत कौर ने केरल की अल्का सनी को एक अंक से शिकस्त दी।

विज्ञापन


रुद्रपुर स्टेडियम के हॉल में सुबह 11 बजे से 26वीं सब जूनियर राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता शुरू हुई। एक साथ आठ कोर्ट पर प्रतियोगिताएं खेली गईं। महिला सेबर व्यक्तिगत के पहले सेमीफाइनल में केरल की अल्का ने केरल की ही सोनिमा को 15-8 से पराजित किया। दूसरे सेमीफाइनल में पंजाब की हसनप्रीत कौर ने जम्मू कश्मीर की जसप्रीत 15-6 से पराजित किया। फाइनल में हसनप्रीन कौर ने अल्का सनी को 15-14 से शिकस्त दी। 

मुख्य अतिथि भारतीय ओलंपिक संघ के प्रदेश महासचिव राजीव मेहता शाम करीब चार बजे रुद्रपुर स्टेडियम पहुंचे। उन्होंने विभिन्न राज्यों से पहुंचे खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता के शुभारंभ की औपचारिकता पूरी की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पहली बार राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। यह राज्य के लिए गर्व की बात है। इस प्रतियोगिता के बाद कुछ खिलाड़ियों के अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए चयनित होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 में होने वाले राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड की टीम दमदार प्रदर्शन करेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नमूने खाद्य भरे
रुद्रपुर। प्रतियोगिता में 27 राज्यों से पहुंची टीमों के लिए भोजन को लेकर प्रशासन भी सतर्क रहा। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने भोजन के सैंपल भी लिये।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें