फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की एक किलो चरस पकड़ी

Sun, 23 Oct 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सितारगंज
विज्ञापन
सितारगंज कोतवाली में चरस के साथ पकड़े गए तस्कर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
हरियाणा से तस्करी कर लाई गई एक किलो चरस पुलिस ने पकड़ ली। पुलिस ने हरियाणा प्रांत के तस्कर समेत दो लोगों को दबोचा और कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।


  शनिवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर सिडकुल पुलिस चौकी इंचार्ज कमल कोरंगा ने पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम के साथ सिडकुल क्षेत्र में घेराबंदी की। टीम ने सिडकुल फेज टू के तिराहे पर दो संदिग्ध युवक देख धर दबोचा।

तलाशी लेने पर दोनों के पास से थैले में रखी एक किलो चरस बरामद हुई। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम फरीदाबाद बडौली सेक्टर 80 बल्लभगढ़, हरियाणा निवासी रवि उर्फ बंटी और पाटी देवीधुरा जिला चंपावत निवासी रुद्र सिंह बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



  चौकी इंचार्ज कोरंगा ने बताया कि हरियाणा के रवि के पास से करीब 250 ग्राम और चंपावत के रुद्र सिंह के पास से 750 ग्राम चरस बरामद हुई। बताया कि दोनों के खिलाफ 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया।

टीम में एसओजी के यामीन, फिरोज खान एवं कांस्टेबल हरीश नेगी, शाहनबाज अंसारी, जीवन जोशी, भवान सिंह आदि थे।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें