फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: हरविंदर सिंह से बने कौन बनेगा गुरु का प्यारा प्रतियोगिता के विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। मीरी पीरी खालसा अकादमी में श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहीदी दिवस के 350वें वर्ष को समर्पित कौन बनेगा गुरु का प्यारा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कथा वाचक, ग्रंथी, रागी, कविशर एवं सिख प्रचारकों ने भाग लिया। हॉट सीट राउंड में कथा वाचक हरविंदर सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्हें प्रथम पुरस्कार के रूप में बाइक दी गई।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में 95 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। विद्यालय के उपप्रधानाचार्य हरमन सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता तीन चरणों में आयोजित की गई। इसमें सिख इतिहास से संबंधित पंजाबी भाषा में लिखित व मौखिक परीक्षा तथा हॉट सीट राउंड शामिल था। प्रारंभिक परीक्षा में सफल पांच प्रतिभागियों को हॉट सीट तक पहुंचने का अवसर मिला, जिनमें एक महिला प्रतिभागी भी शामिल रहीं।

हॉट सीट के अंतिम दौर में हरविंदर सिंह प्रथम, रणजीत सिंह द्वितीय व विक्रमजीत सिंह तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, सरबजीत कौर चौथे और आत्मा सिंह पांचवें स्थान पर रहे। विजेताओं को मीरी पीरी खालसा अकादमी और गुरुद्वारा हर गोविंद साहिब के सेवादार बाबा अनूप सिंह ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रथम पुरस्कार में बाइक, द्वितीय को 15 हजार, तृतीय को 10 हजार, चतुर्थ को 4500 और पंचम को 4000 रुपये की नकद राशि प्रदान की गई। बाबा अनूप सिंह ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं कथा वाचकों, ग्रंथियों, रागियों और प्रचारकों के ज्ञानवर्धन का माध्यम बनती हैं। उन्होंने कहा कि ये सिख इतिहास और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य मनदीप कौर, उपप्रधानाचार्य हरमनजोत सिंह, जितेंद्र मिगलानी, लखविंदर सिंह, अवतार सिंह, निर्मल सिंह, जसबीर सिंह, दलजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें