जसपुर। बैंक खातों की जांच में दो दोस्त फंस गए। एक के खाते में ट्रेडिंग के पांच लाख रुपये आने तो दूसरे पर डलवाने की प्राथमिकी दर्ज हुई है।
पिछले कुछ दिनों से पुलिस टीम संदिग्ध बैंक खातों की जांच कर रही है। इसी दौरान टीम ने बीओबी की शाखा जसपुर के संदिग्ध खाताधारक मोहल्ला नईबस्ती निवासी मो. अरमान के मोबाइल नंबर आदि की जांच की। जांच में पाया गया कि अप्रैल में उसके खाते में पांच लाख रुपये ऑनलाइन जमा होकर इसी दिन कई किस्तों में यह रकम निकाली एवं ट्रांसफर की गई।
टीम के मुताबिक पूछताछ में युवक ने बताया कि अपने दोस्त मो. आलम की ओर से बिजनेस के नाम पर उसके खाते में रकम डलवाई थी। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि अप्रैल में ही चेन्नई निवासी सुरेंद्र के साथ ट्रेडिंग के नाम पर 31.90 लाख की धोखाधड़ी हुई थी। उसने घटना की ऑनलाइन प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बैंक स्टेटमेंट के मुताबिक आरोपी के खाते में उसी समय पांच लाख रुपये ट्रांसफर होने के सबूत मिले हैं। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।