फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सिगल्स में हर्षिता और युक्ति के बीच होगा मुकाबला

Wed, 27 Aug 2025 01:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जेसीज पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई सातवीं इंटर स्कूल बैडमिंटन चैंपियनशिप
विज्ञापन

रुद्रपुर। खेल दिवस के उपलक्ष्य में जेसीज पब्लिक स्कूल के ऑडिटोरियम में सातवीं इंटर स्कूल बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। चार दिनी चैंपियनशिप 29 अगस्त तक चलेगी। इसमें अंडर-17 बालिका सिंगल्स वर्ग में शेमफोर्ड पब्लिक स्कूल हल्द्वानी की हर्षिता और सराफ पब्लिक स्कूल खटीमा की युक्ति यादव ने फाइनल में प्रवेश किया। अंडर-14 बालिका वर्ग डबल्स में एमेनिटी पब्लिक स्कूल रुद्रपुर के एंजल भट्ट और सनाया अग्रवाल और बिरला हल्द्वानी की अर्पित और यशिता की जोड़ी ने फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

चैंपियनशिप में अंडर 14, 17 आयु वर्ग के बालक- बालिका और अंडर 19 आयु वर्ग में केवल बालक वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे। खिलाड़ी एकल व युगल दोनों ही प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगे। पहले दिन मंगलवार को नॉकआउट मुकाबले खेले गए। चैंपियनशिप में ऊधमसिंहनगर, नैनीताल व रामपुर जिले के 27 स्कूलों व खेल एकेडमी के खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। मंगलवार को विद्यालय के निदेशक सुधांशु पंत व प्रधानाचार्य आरडी शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभारंभ किया। विद्यालय प्रबंधन समिति के महासचिव सुरजीत सिंह ग्रोवर ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें