फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जसपुर के डाॅक्टर पिता-पुत्री के खिलाफ यूपी में धोखाधड़ी का केस

Wed, 27 Aug 2025 01:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। जमीन बेचने का झांसा देकर 5.6 करोड़ रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एक निजी अस्पताल के डाॅक्टर पिता और बेटी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मोहल्ला भूप सिंह निवासी नवीन अग्रवाल ने बताया कि उर्मिला सीमा नर्सिंग होम के स्वामी डाॅ. राजीव चौहान और उनके परिवार से पारिवारिक संबंध थे। उनकी ठाकुरद्वारा के गांव रामूबाला गनेश में स्थित कृषि भूमि का सौदा किया था। डाॅ. राजीव चौहान की पुत्री सृष्टि चौहान ने उनसे 25 लाख रुपये उधार मांगे थे।
साथ ही पैसा वापस नहीं करने की दशा में जमीन के सौदे में एडजस्ट करने को बात कहीं थी। मसौदे के तहत सृष्टि के बैंक खाते में मांगे गए 25 लाख रुपये चेक से ट्रांसफर कर दिए थे।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि इसी जमीन के सौदे को लेकर उन्होंने आरोपी डॉ. राजीव चौहान को 4,56,75,230 और इनकी दूसरी पुत्री आयुषि चौहान को 25 लाख यानी कुल रकम 5,06,75,230 रुपये चेक से बैंक खाते में ट्रांसफर और नकद दिए थे।
आरोप है कि जब काफी समय बाद भी उसे उसकी दी हुई रकम वापस नहीं की तो उसने पिता-पुत्री से कहा कि वह उसे ली गई रकम को रामूबाला गनेश में जमीन के सौदे में शामिल कर लें लेकिन उन्होंने रकम वापस करने और जमीन का बैनामा करने से से मना कर दिया।
विज्ञापन

इससे पीड़ित के होश उड़ गए और खुद को ठगा महसूस किया। शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें