फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार, बरेली सहित कई रूटों पर डिपों की बसों का नहीं हुआ संचालन

Sun, 11 Dec 2016 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
विज्ञापन
काशीपुर रोडवेज डिपो में बसों के आने का इंतजार करते यात्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 एआरएम और चालक के बीच पुरानी बस को लेकर हुई मारपीट के बाद रोडवेज के कई चालक, परिचालकों के काम पर नहीं आने से काशीपुर डिपो सात बसें डिपो में ही खड़ी हैं। परिवहन निगम को इससे रोज करीब पचास हजार का नुकसान हो रहा है। रविवार को भी काशीपुर से रुद्रपुर , हरिद्वार, टनकपुर, दिल्ली, बरेली रूट पर काशीपुर डिपो की बसें न चलने से यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


काशीपुर डिपो में शनिवार की सुबह एआरएम महेेंद्र कुमार और चालक रिजवान के बीच पुरानी बस को लेकर हाथापाई हो गई थी। घटना की दोनों ने कोतवाली में तहरीर दे दी थी। देर रात एआरएम ने आरएम के आदेश पर चालक रिजवान को निलंबित कर दिया था।  एआरएम और चालक के बीच हुए इस विवाद के चलते कई चालक और परिचालक ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं।


शनिवार से काशीपुर डिपो की सात बसे स्टेशन में ही खड़ी हैं। चालक और परिचालकों के ड्यूटी पर न आने से रुद्रपुर, बरेली, टनकपुर, दिल्ली मार्ग पर चलने वाली इन बसों का रविवार को भी संचालन नहीं हो पाया है, जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतें उठानी पड़ी। स्टेशन में में अन्य डिपो की बसें आने पर यात्री बसों की ओर दौड़ते रहे। बसें भरी हुई आने पर उनके  हाथ निराशा हाथ लगी। यात्रियों को घंटों इंतजार करने पर बसें मिली।
विज्ञापन


 रोडवेज कर्मचारी यूनियन के नेता राकेश कटियार ने बताया कि आज चालक परिचालकों की हड़ताल नहीं है। जो चालक परिचालक ड्यूटी पर नहीं आए है। इस संबंध में अधिकारियों को ही जानकारी होगी।


एआरएम महेंद्र कुमार ने बताया कि वह रविवार के अवकाश पर है। डिपो में चालक और परिचालकों की कमी है। जिसके चलते रोज 3 से चार बसें खड़ी रहती हैं। कई बार मुख्यालय को डिमांड भेजी गई है। सात बसें खड़ी होने से रोज करीब पचास हजार नुकसान हो रहा है। चालक व परिचालकों के ड्यूटी पर न आने के बारे में उन्होंने कुछ नहीं बताया।  

डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी रमेश रौतेला छुट्टी पर है। केंद्र प्रभारी टीआई मित्रपाल सिंह को बनाया गया है। कई बार फोन करने पर भी टीआई मित्रपाल सिंह ने भी फोन रिसीव नहीं किया है। आरएम खुशीराम हल्द्वानी को फोन लगाया गया तो उनका फोन भी स्विच था। समय संचालन कक्ष में कार्यरत कर्मचारी ने ड्यूटी पर नहीं आने वाले चालक और परिचालकों की जानकारी देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें