फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रविवार को भी दिल्ली तक फ्लाइट

Sun, 11 Dec 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो पंतनगर
विज्ञापन
वायुयान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
हवाई यात्रा संबंधी सुविधाएं बढ़ाने की दिशा में एयर इंडिया की एलायंस एयर 18 दिसंबर से प्रत्येक रविवार को अतिरिक्त फ्लाइट शुरू करेगी। एलायंस एयर अब तक दिल्ली और पंतनगर के बीच चार उड़ान भर रही है। एयर इंडिया दिल्ली और पिथौरागढ़ के बीच भी हवाई सेवा शुरू करेगी।

एलायंस एयर के स्टेशन प्रभारी तपन पॉल ने बताया कि दिल्ली और पंतनगर के बीच मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को एयर इंडिया का प्लेन यात्रियों को लेकर आता जाता है। अब एयर इंडिया रविवार को भी प्लेन चलाएगी। नई व्यवस्था के अंतर्गत एयर इंडिया के एयरक्राफ्ट एटीआर 72 की फ्लाइट संख्या ए19815 दिल्ली से दोपहर एक बजे उड़ान भरकर दो बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेगी। आधा घंटा विश्राम के बाद इसी एयरक्राफ्ट की फ्लाइट संख्या ए19816 पंतनगर से दिल्ली के लिए ढाई बजे उड़ान भरकर साढ़े तीन बजे इंदिरा गांधी एयरपोर्ट दिल्ली पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एयर इंडिया दिल्ली और पिथौरागढ़ के मध्य भी फ्लाइट शुरू करेगी। इसके लिए एयर इंडिया ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। डायरेक्टर जनरल सिविल एवीएशन (डीजीसीए) दिल्ली से अनुमति मिलने के बाद दिल्ली से वाया पंतनगर पिथौरागढ़ के लिए उड़ानें शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन


एयर इंडिया ने पंतनगर दिल्ली के किराये में कोई परिवर्तन नहीं किया है। किराया बुकिंग की समय सीमा एवं पैसेंजर के आधार पर निर्धारित होता है। दिल्ली और पंतनगर के बीच कम से कम किराया 2440 रुपये निर्धारित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें