दो दिवसीय उत्तराखंड वेट लिफ्टिंग चैंपियनशिप का समापन हो गया। अंजू श्रीवास्तव ने बालिका वर्ग के 75 किग्रा वर्ग में और तेज प्रताप ने बालक वर्ग के 105 किग्रा वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया।
समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद और विधायक ने विजेताओं को पुरस्कार भेंटकर सम्मानित किया।
दुल्हन पैलेस में आयोजित समापन कार्यक्रम में पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा और विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। विजेता प्रतिभागियों को मेडल, शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
बालिका वर्ग के 53 किग्रा भार वर्ग में पुष्पा व फातिमा, 58 किग्रा में संगीता व संतोष कौर, 63 किग्रा में जसवंत कौर व राखी ने क्रमश: प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल किया।
वहीं 68 किग्रा में मंदीप कौर ने और 75 किग्रा में अंजू श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान पाया। बालक वर्ग के 62 किग्रा भार वर्ग में उदय सिंह, आशु शर्मा व शुभम, 69 किग्रा में राजकुमार परिहार, मुकेश व चेतन, 77 किग्रा में अमन, अंशु यादव व दीपक चंद्र जोशी, 85 किग्रा में संदीप, सुरजीत व दिनेश जोशी, 94 किग्रा में जियाउर रहमान, कृष्ण व सोमेश, 105 किग्रा में तेज प्रताप, कविंद्र व सूरज जोशी ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम का संचालन संतोष उप्रेती व शब्बीर अहमद ने किया। संयोजक राजीव चौधरी और राजेश चौधरी ने खिलाड़ियों का आभार जताया। वहां पूर्व ब्लॉक प्रमुख रवि कुमार, डीपी जुयाल, चौधरी बृजवीर सिंह, निकेश अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, विजय चौधरी, इकबाल सिंह, सुधीर शर्मा, दूल्हे खां, तरुण गहलोत, संजय रावल आदि थे।