फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरेला : पौधे रोपकर लिया हरियाली का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। प्रकृति की समृद्धता का परिचायक हरेला पर्व शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। जगह-जगह आम लोगों के साथ ही विभिन्न संस्थाओं, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने पौधरोपण किया। साथ ही रोपे गए पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लिया।
विज्ञापन

डीएम रंजना राजगुरू ने कलक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण कर जिलेवासियों को लोक पर्व हरेला पर्व की शुभकामनाएं दीं। डीएम ने कहा कि प्रकृति से ही हमारा जीवन सुरक्षित है। हमें रोपे गए सभी पौधों के संरक्षण भी संकल्प लेना होगा। वहां एडीएम उत्तम चौहान, ओसी कलक्ट्रेट मुक्ता मिश्रा, एनएस नबियाल आदि थे। डीएम रंजना राजगुरू और 46वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक रामचंद्र राजगुरू ने वाहिनी परिसर में भी पौधरोपण किया।
एसएसपी डीएस कुंवर ने रुद्रपुर पुलिस लाइन में पौधरोपण किया। कल्याणी नदी के किनारे मेयर रामपाल सिंह व नगर आयुक्त रिंकू बिष्ट ने रोटरी क्लब, इनरव्हील क्लब, एचडीएफसी फाउंडेशन और पार्षदों के साथ पौधरोपण किया। वहां नीलम कोली, रजनी रावत, निमित शर्मा, प्रमोद शर्मा थे।
विज्ञापन

पीएसी 31 वाहिनी में सेनानायक ददनपाल व वाहिनी उपवा अध्यक्ष आभा पाल ने पौधरोपण किया। इधर जिला बार एसोसिएशन की ओर से न्यायालय परिसर में पौधरोपण किया गया। वहां जिला जज प्रेम सिंह खिमाल, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिवाकर पांडेय, सुधीर सिंह, माया शर्मा, प्रीतमलाल अरोरा आदि थे। एसबीएस डिग्री कॉलेज में एनएसएस और राइजिंग फाउंडेशन ने एलायंस सिटी वन कॉलोनी में 40 पौधे लगाए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क पर पौधरोपण किया। वहां जगदीश तनेजा, मीना शर्मा, अरुण पांडेय, उमा सरकार, चेतन भट्ट आदि थे।
इधर विधायक राजकुमार ठुकराल घासमंडी स्थित अंबेडकर पार्क में पौधा रोपा। देव होम्स कॉलोनी में ओ टू पार्क योजना तहत एक हजार पौधे रोपे गए। ओमेक्स सोसाइटी में उत्तरांचल युवा पंजाबी महासभा की ओर से हुए कार्यक्रम में भारतभूषण चुघ, सुरेंद्र मिड्डा, सुनील खेड़ा, राजकुमार फुटेला, दीपक अरोरा आदि ने पौधे रोपे।
इधर आरआईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में हरेला पर्व पर पौधरोपण हुआ। वहां प्रधानाचार्य एएन वर्मा, चंद्रशेखर उपाध्याय आदि थे। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य नीरज कुमार और एएन झा इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य केके शर्मा एवं ईको क्लब प्रभारी एसडी पाठक सहित शिक्षकों और बच्चों ने पौधरोपण किया।
ब्लॉक में हरेला पर्व पर जगह-जगह हुआ पौधा रोपण
खटीमा/सितारगंज। वन विभाग ने सीएम पत्नी गीता धामी की देखरेख में नगरा तराई के चौड़ापानी मंदिर के पास पौधरोपण किया। वहां एसडीओ शिवराज चंद, रेंजर राजेंद्र मनराल, रेंजर सुधीर कुमार, एसडीएम निर्मला बिष्ट, सीएमएस डॉ. सुषमा नेगी आदि थे। इधर बीडीओ एनसी उपाध्याय ने ब्लॉक परिसर में पौधा रोपा। अल्केमिस्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुए पौधरोपण कार्यक्रम में प्रबंधक वीरेंद्र रावत, चेयरपर्सन दिव्या रावत, प्रधानाचार्य डॉ. किशन चंद्र जोशी, स्कूल निर्देशिका रीना शर्मा, संचालिका बिंदु बत्रा आदि थे। सर्राफ पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य प्रकाश कुमार की देखरेख में पौधे रोपे गए। वहां कला कापड़ी, रोहिणी बिष्ट, मो. आमीर, महेंद्र सामंत, दीपा नरियाल आदि थे।
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उत्तराखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद सक्सेना की देखरेख में सीएम आवास पर सीएम की पत्नी गीता धामी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कायस्थ महासभा ने एक लाख पौधे रोपने के लक्ष्य की शुरुआत सीएम आवास से की। वहां महिला विंग सुषमा जौहरी, डॉ. विनीता सक्सेना, पीके श्रीवास्तव, शैलेंद्र सक्सेना, एके दास आदि थे। पुलिस, प्रशासन एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों ने पौधे रोपे। वहां सीओ मनोज कुमार ठाकुर, एसडीएम निर्मला बिष्ट, तहसीलदार यूसुफ अली, एडीओ उद्यान जगत चंद रजवार आदि थे। इधर ब्लॉक परिसर के कृषक भवन के पास ब्लॉक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने हरेला पर्व पर पौधे रोपे। महतगांव चकरपुर में एक व्यक्ति की निजी भूमि से यूकेलिप्टस के 270 पेड़ काटे गए हैं। खेत स्वामी सूरज सिंह पोखरिया ने चौकी प्रभारी चकरपुर को तहरीर सौंपकर पेड़ काटने वाले के विरुद्घ उचित कार्रवाई की मांग की है।
हरेला पर्व पर लगाए गए फलदार और फूलदार पौधे
काशीपुर/जसपुर/सुल्तानपुर पट्टी/बाजपुर। काशीपुर में भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन बिष्ट और मेयर ऊषा चौधरी के नेतृत्व में निगम परिसर स्थित कारगिल शहीद पार्क में पौधे लगाए। वहां मनोज जग्गा, वैशाली गुप्ता आदि थे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में राम मेहरोत्रा, खिलेंद्र चौधरी, गुरविर चंडोक अनीता कामबोज, सादिक हुसैन, फिरोज हुसैन आदि ने पौधे लगाए। अभाविप ने रामलीला मैदान, उदयराज कॉलेज और एसपी कार्यालय में पौधारोपण किया। वहां करन भारद्वाज, नवनीत चौहान, आशु पाल, हर्षित चौहान आदि थे। उद्यान सचल दल कुंडेश्वरी ने कार्यालय परिसर में पौधे रोपे। भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश लखेड़ा के नेतृत्व में किसान इंटर कालेज में पौधे रोपे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें