फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट हों कार्यकर्ता : डॉ. पाल

विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। कांग्रेस पदाधिकारियों एवं बूथ अध्यक्षों की बैठक शुक्रवार को एक बैंक्वेट हाल में हुई। इसमें विधानसभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा की गई। सोशल मीडिया प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष शिल्पी अरोरा ने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि एकजुटता से पार्टी के लिए काम करें ताकि मिशन 2022 को फतह किया जा सके। जिला प्रभारी और पूर्व सांसद महेंद्र पाल ने कहा कि एकजुटता का मंत्र ही जीत की इबारत लिख सकता है। उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
विज्ञापन

कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने बूथ कमेटियों को मजबूत करने पर जोर दिया। कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों को कार्यकर्ता जनता के बीच ले जाएं। इस दौरान नवनियुक्त कांग्रेस बुद्धिजीवी एवं शिक्षक प्रकोष्ठ के विधानसभा अध्यक्ष राम विलास और कांग्रेस कमेटी के अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग के विधानसभा अध्यक्ष जयराम राजभर को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। संचालन ब्लॉक अध्यक्ष नासिर हुसैन एवं नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ भुसरी ने संयुक्त रूप से किया। इससे पूर्व हरेला पर्व के अवसर पर पदाधिकारियों ने पौधारोपण भी किया। वहां महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी परमिंदर कौर, कांग्रेस विधानसभा प्रभारी अलका पाल, जितेंद्र शर्मा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रीना कपूर, पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, प्रीत ग्रोवर, ममता हालदार, सुभाष बेहड़ आदि थे। (संवाद)
मंच पर जगह न मिलने पर बिफरे पूर्व विधायक महाजन
गदरपुर। कांग्रेस के बूथ स्तर को लेकर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन को मंच पर स्थान नहीं मिलने से वह बिफर पड़े। उन्होंने कांग्रेस में अपने वरिष्ठ पदों का हवाला देते हुए खूब खरीखोटी सुनाई। इसके बाद मंच पर बैठे पदाधिकारियों को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने प्रेमानंद महाजन को मंच पर स्थान दिया, तब जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें