फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: शिव पार्वती रामलीला में हनुमान ने जलाई लंका

Tue, 20 Oct 2026 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। आवास विकास में चल रही शिव पार्वती रामलीला में कलाकारों ने लंका दहन के प्रसंग का सुंदर मंचन किया। क्लब के निदेशक विकास तनेजा के निर्देशन में कलाकारों ने रावण-सीता संवाद, हनुमान का अशोक वाटिका उजाड़ना और रावण-हनुमान संवाद जैसे प्रसंगों को जीवंत किया। रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक उमड़े।
विज्ञापन

हनुमान की भूमिका में आदर्श मदान और रावण बने अभिषेक शर्मा का अभिनय शानदार रहा। मंच के आसपास चार स्थानों पर हनुमान के प्रतिरूप आग लगाते हुए दिखाई दिए, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। मंचन में पहुंचे रुद्रपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, संजय ठुकराल, राजकुमार सीकरी, मोक्ष धाम के अध्यक्ष विजय सुखीजा, उत्तरांचल पंजाबी महासभा के अध्यक्ष प्रमोद बजाज, उपाध्यक्ष गौरव मदान, महामंत्री सागर गंडा, कोषाध्यक्ष रवि सचदेवा और शालू किन्नर की टीम को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
कमेटी के अध्यक्ष जुगनू डंग ने बताया कि मंगलवार को शाम पांच बजे दशहरा पार्क आवास विकास में विजयदशमी का पर्व मनाया जाएगा। वहां कमल अनेजा, अशोक बजाज, प्रेम सचदेवा, रमन छाबड़ा, सुरेंद्र सचदेवा, राजकुमार गुंबर, केवल फुटेला और विजय कामरा आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें