फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय खेल के शुरू होने से चार दिन पूर्व हैंडओवर करें स्टेडियम : जीटीसीसी

Sat, 18 Jan 2025 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। राष्ट्रीय खेल से पूर्व भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन की गठित जीटीसीसी (गेम्स टेक्निकल कंडक्ट कमेटी) ने एक-एक मैदानों के हालात देखे। जीटीसीसी का हेलिकॉप्टर देहरादून से टनकपुर, चकरपुर खटीमा और रुद्रपुर पहुंचा।
विज्ञापन

यहां कमेटी अध्यक्ष सुनैना ने खेलों की तैयारियों की सघन समीक्षा की। निर्देश दिए कि राष्ट्रीय खेल की शुरुआत केे चार दिन पहले सभी स्टेडियम हैंडओवर करें।
शुक्रवार की दोपहर उत्तरांचल ओलंपिक संघ के महासचिव और 38वें नेशनल गेम्स के सचिव डाॅ. डीके सिंह के साथ भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन की गठित जीटीसीसी की टीम हेलिकॉप्टर से पुलिस लाइन रुद्रपुर पहुंची। यहां से कार में सवार होकर वे सीधे मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में बने वेलोड्रम पहुंचे।
विज्ञापन

यहां साइकिलिंग प्रतिस्पर्धा के खिलाड़ियों ने टीम का स्वागत किया। इसके बाद वेलोड्रम के डायग्राम को देखा। इस दौरान टीम ने खिलाड़ियों को मिली साइकिलों का निरीक्षण किया। इसके बाद टीम सीधे शिवालिक हॉल पहुंची। यहां उन्होंने वॉलीबाल और हैंडबाल खेल की तैयारियों को देखा। हॉल में चल रहे काम के बाबत पूछा कि कितने दिन में काम पूरा हो जाएगा। इसपर युवा कल्याण अधिकारी बीएस रावत ने बताया कि हॉल में लाइटिंंग और एसी लगाने का काम चल रहा है। दो दिन में सभी काम पूरा हो जाएगा।
इसके बाद टीम सीधे 46वीं पीएसी वाहिनी पहुंची। यहां शॉटगन शूटिंग ट्रैप की तैयारियों को देखा। इस दौरान जीटीसीसी अध्यक्ष सुनैना ने पूछा कि यह कब तक तैयार हो जाएगा। डाॅ. डीके सिंह ने बताया कि यह इवेंट रुद्रपुर को एकदम अंत में मिला है। इसकी प्रतियोगिता 06 फरवरी से शुरू होनी है। यह ट्रैक 25 जनवरी तक पूरा हो जाएगा। यहां सदस्य मनिंदर पाल सिंह, आयोजन सचिव नेशनल गेम्स डॉ. डीके सिंह, डीओसी मुकेश शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें