फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: हल्द्वानी की टीम बनीं फुटबाल चैंपियन

Mon, 20 Oct 2025 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
शक्तिफार्म फुटबाल टूर्नामेंट के विजेता हल्द्वानी टीम को ट्रॉफी देते आयोजन समिति के सदस्य।- संवा
विज्ञापन

विज्ञापन



शक्तिफार्म। रुदपुर में आयोजित नेताजी सुभाष बोस ट्रॉफी फुटबाल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में हल्द्वानी ने टनकपुर को एक गोल से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। मैच दो-दो गोल से बराबरी पर रहने छूटने से पेनाल्टी शूटआउट के जरिये हार-जीत का फैसला किया गया। हल्द्वानी के विनीत जंगपांगी प्लेयर ऑफ द मैच और टनकपुर के विवेक को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट की ट्रॉफी दी गई।
विज्ञापन


मैच की शुरुआत से ही दोनों ही टीमों ने एक दूसरे के विरुद्ध आक्रामक रुख बनाए रखा। पहले हाफ के चौथे मिनट में हल्द्वानी के विनीत जंगपांगी ने गोल किया। 16वें मिनट में टनकपुर के विवेक और 28वें मिनट में विकास ने एक-एक गोल कर टीम को 2-1 से बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ के 16वें मिनट में हल्द्वानी के अभिषेक वर्मा ने गोल कर स्कोर बराबर कर दिया। मैच समाप्ति तक दोनों ही टीमें कोई और गोल नहीं कर सकी। इसके बाद पेनाल्टी शूटआउट का फैसला लिया गया। इसमें हल्द्वानी ने टनकपुर को 3-2 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। हल्द्वानी के कप्तान तनिष्क बेस्ट स्ट्राइकर और टनकपुर के विक्रांत शुक्ला को बेस्ट गोलकीपर की ट्रॉफी दी गई। इससे पहले कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मैच का शुभारंभ किया। मैच में अखिलेश मंडल रैफरी, अमित वैद्य और राहुल सहायक रैफरी, पंकज राय, जयंत मंडल, सव्यसाची हालदार और सुनील सरकार कमेंट्रेटर, सुजीत और दीपेन स्कोरर रहे। वहां संजय बाछड़, सुकुमार वैद्य, मनोज सरकार, प्रशांत मंडल, महेश हीरा, रजत बछाड़, रतन गोलदार, सूरज मंडल, मनोज मंडल आदि थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें