रुद्रपुर। कोरोना काल में जिला अस्पताल के साथ ही काशीपुर के उप जिला अस्पताल में गहन चिकित्सा केंद्र (आईसीयू) स्थापित किए गए थे। स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता से दोनों आईसीयू में डॉक्टरों के 16 पदों में से एक पद पर भी तैनाती नहीं है।
जिला अस्पताल के आईसीयू में डॉक्टरों के 12 पद सृजित किए गए थे। इनमें तीन फिजिशियन/चेस्ट फिजिशियन, तीन निश्चेतक और छह चिकित्साधिकारी शामिल हैं, लेकिन एक भी पद पर नियुक्ति नहीं की गई। आईसीयू की स्थापना के बाद ही जिला अस्पताल के डॉक्टर आईसीयू का संचालन कर रहे हैं। एक प्रकार से आईसीयू शोपीस बना हुआ है। काशीपुर उप जिला अस्पताल के आईसीयू में फिजिशियन/चेस्ट फिजिशियन और निश्चेतक का एक-एक और चिकित्साधिकारी के दो पद सृजित हैं। आज की तिथि तक तैनाती एक पद पर भी नहीं हुई। संवाद
कोट
आईसीयू में महानिदेशालय स्तर से डॉक्टरों की तैनाती होती है। रिक्त पदों की जानकारी महानिदेशालय के संज्ञान में है। दोनों आईसीयू में डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए प्रयास किए जाएंगे। - डॉ. केके अग्रवाल, सीएमओ यूएस नगर