फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध, 50 हजार की मांग

Sat, 23 May 2026 01:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप में शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अभियुक्त ने पीड़िता से 50 हजार की मांग भी की। पुलिस ने अभियुक्त पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 18 मई को कोतवाली ट्रांजिट कैंप में रुद्रपुर निवासी एक युवती ने तहरीर देकर बताया कि कुछ साल पहले उसकी मुलाकात शिमला बहादुर निवासी केतन कुमार से हुई थी। बाद में उसने वादा किया वह उससे शादी करेगा और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान उसने उसके कुछ वीडियो भी बना लिए। आरोप है कि बीते दिनों जब उसने शादी की बात कही तो वह मुकर गया और जान से मारने की धमकी देने लगा। आरोप है कि उसने युवती से 50 हजार रुपये की डिमांड भी की और वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन

सीओ डीआर वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर अभियुक्त के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें