काशीपुर। यात्रियों की सुविधा के लिए ऋषिकेश और मेरठ के लिए बस सेवा शुरू करने की मांग की गई। इसके लिए उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल सहायक महाप्रबंधक राजेंद्र कुमार आर्य से मिला और ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया कि ऋषिकेश एवं मेरठ मार्ग पर बसें उपलब्ध कराई जाए इन रूटों पर यात्रियों की संख्या ज्यादा है। लंबे समय से यात्री भी इस रूट पर बस चलाने की मांग कर रहे है। इसके अलावा निगम वाहनों को परमिट के अनुसार ही मार्ग संचालित की जाए सहित आदि मांग की। इस मौके पर जितेंद्र धानिक, हरविंदर सिंह, मुकेश कुमार शर्मा, पुष्पेंद्र कुमार रहे। संवाद