फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जिम संचालक पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप

Fri, 10 Oct 2025 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। एक तलाकशुदा महिला ने जिम संचालक पर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपये वसूलने का आरोप लगाया। उसका कहना है कि सीएम पोर्टल, एसएसपी व थाना पुलिस को शिकायती पत्र भेजने के बाद भी आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

आईटीआई थाना क्षेत्र की निवासी एक महिला ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से सीएम पोर्टल, एसएसपी और थाना पुलिस को डाक के माध्यम से शिकायती पत्र भेजा। उसने कहा कि अप्रैल 2024 को नगर के एक जिम संचालक ने उसको जिम प्रबंधक के रूप में नियुक्त किया था। 11 जुलाई 2024 को जिम संचालक ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म किया। आरोपी वीडियो का डर दिखाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और ब्लैकमेलिंग कर तीन लाख रुपये से अधिक रुपये भी ले लिए। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। वे कोतवाली पुलिस से मामले की जानकारी लेकर कार्रवाई कराएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें