फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति के आतिशबाजी की दुकान लगाने पर रोक : डीएम

Fri, 10 Oct 2025 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिले में पटाखा विक्रेता बिना अनुमति के आतिशबाजी की दुकान नहीं लगा पाएंगे। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने इसके निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को कैप कार्यालय में डीएम ने दीपावली को लेकर पुलिस व विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि बिना मानक के पूर्ण किये आतिशबाजी की दुकानों से आगजनी का खतरा रहता है। इसलिए बाजारों व मोहल्लों का निरीक्षण कर बिना अनुमति के आतिशबाजी के दुकानों को बंद कराया जाएगा। जिले के सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि यदि कोई नियम तोड़ते मिला तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाए। बैठक में एसएसपी मणिकांत मिश्रा, एडीएम पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्र, गौरव पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें