बाजपुर के नानकसर ठाठ गुरूद्वारा साहिब में कथा कीर्तन करते रागी जत्थे।
- फोटो : BAZPUR
बाजपुर। गांव गजरौला स्थित नानकसर ठाठ गुरुद्वारा साहिब में सोमवार को बाबा ईशर सिंह की जयंती पर होला मोहल्ला को समर्पित समागम का आयोजन किया गया। इस दौरान रागी जत्थों ने शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया।
समागम में बाबा अमरजीत सिंह गालिब खुर्द वाले, कविसर दलजीत सिंह खालसा, कथावाचक हरपाल सिंह, भाई जसप्रीत सिंह, भाई हरजिंदर सिंह ने कहा कि श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज ने होला मोहल्ला की परंपरा शुरू की थी। जिससे इंसान के अंदर आत्मरक्षा की भावना प्रबल होती है। उन्होंने गुरमत से जुड़ने की प्रेरणा दी। समागम के अंत में नानकसर ठाठ गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार बाबा प्रताप सिंह ने बाहर से आए प्रचारकों को सरोपा देकर सम्मानित किया। दूरदराज से पहुंची संगत ने मत्था टेका। मौके पर बाबा करनैल सिंह, गुरदीप सिंह, मंगा सिंह, कुलविंदर सिंह, अवतार सिंह, गुरनाम सिंह, प्रवीन आदि थे। इधर, नगर स्थित गुरुद्वारा साहिब में होला मोहल्ला मनाया गया। इस दौरान प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस दौरान शस्त्र विद्या, घुड़सवारी, शस्त्र प्रदर्शन किया गया। नलुआ अखाड़ा के कोच हरप्रीत सिंह ने बताया कि गतका स्पर्धा में करनजोत प्रथम और सरताज द्वितीय स्थान पर रहे। इस प्रतियोगिता में 16 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
बाजपुर के नानकसर ठाठ गुरुद्वारा साहिब के समागम में संगत- फोटो : BAZPUR
बाजपुर के नानकसर ठाठ गुरुद्वारा साहिब के समागम में संगत- फोटो : BAZPUR