देहरादून में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते अतिथि।
- फोटो : BAZPUR
बाजपुर। देहरादून के जीआरडी एकेडमी में रविवार को आयोजित 22 वीं उत्तराखंड राज्य स्तरीय स्केटिंग चैंपियनशिप में बाजपुर की राजहंस स्केटिंग एकेडमी के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्ग में दो स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीते।
कोच मनोज राजहंस ने बताया कि अंडर छह वर्ग में अभिमन्यु राजहंस ने कांस्य पदक, अंडर आठ में आशीष शेरावत ने स्वर्ण पदक, अंडर दस में यशजीत सिह ने कांस्य पदक, अंडर चौदह बालिका वर्ग में आशी शेरावत ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। विजेताओं को उत्तराखंड रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के सचिव पंकज भारद्वाज, इंडिया कोच शिवम भारद्वाज ने मेडल देकर सम्मानित किया। वहां पर अमित धीमान, अरविंद गुप्ता, गुलाब चौधरी, जोनी राजहंस आदि थे।