फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गुरुग्राम ए ने गुरुग्राम बी को नौ विकेट से हराया

Sun, 07 Jun 2026 10:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिफार्म। गुरुग्राम में आयोजित जीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले चरण के मुकाबले में गुरुग्राम ए ने गुरुग्राम बी टीम को नौ विकेट से हराया। शतकीय पारी खेलने वाले देव राय को प्लेयर आफ द मैच की ट्रॉफी दी गई।
विज्ञापन


कप्तान मनोज खान की अगुवाई में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुरुग्राम बी ने निर्धारित 10 ओवरों में छह विकेट पर 147 रन बनाए। मृत्युंजय ने 53 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। लक्ष्मण राय ने तीन विकेट चटकाए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान पंकज हालदार की अगुवाई में गुरुग्राम ए ने देव राय के 28 गेंदों में ताबड़तोड़ 108 रनों की बदौलत एक विकेट गंवाकर जीत हासिल की। मैच में अनींद्रों और प्रदीप विश्वास अंपायर, संदीप महलदार कमेंट्रेटर, देव और रोहन मंडल स्कोरर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें