फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रेलवे ने यूपी पुलिस परीक्षा के अभ्यर्थियों की दी सुविधा

Sun, 07 Jun 2026 10:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। रेलवे की ओर से यूपी पुलिस परीक्षा के अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए इज्जतनगर मंडल के विभिन्न स्थानों पर कई ट्रेनों को नियंत्रित कर ठहराव बढ़ाया गया है। इस दौरान परीक्षार्थियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए परेशानी नहीं होगी। इज्जतनगर मंडल के पीआरओ सफदर हुसैन ने बताया कि रेलवे प्रशासन ने उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा के चलते 8, 9 और 10 जून को विभिन्न मार्गों पर दौड़ने वाली ट्रेनों को नियंत्रित एवं पुनर्निर्धारित कर संचालन किया जाएगा। बताया कि ट्रेन संख्या 55307 कासगंज जंक्शन-रामनगर सवारी गाड़ी को बदायूं और बरेली जंक्शन के मध्य 50 मिनट नियंत्रित किया जाएगा। इससे परीक्षार्थियों को कोई असुविधा नहीं होगी। वह आसानी से गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें