सिख समाज के दसवें गुरु श्री गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शहर में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन में पंच प्यारे, श्री हेमकुंड साहिब, स्वर्ण मंदिर, श्री आनंद साहिब, सिखी इतिहास, श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी सहित कई झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। गतका पार्टी ने हैरतअंगेज करतब दिखाए।
शनिवार को सुबह 10 बजे गांव जोगीपुरा स्थित गुरुद्वारा साहिब से शुरू हुआ नगर कीर्तन फौजी कॉलोनी, केशोवाला मोड़, रामराज रोड, मुख्य मार्ग होकर श्री गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर संपन्न हुआ। इसमें श्री दशमेश स्कूल, रिवरडेल इंटरनेशनल स्कूल, मदर इंडिया पब्लिक स्कूल, जीनियस, बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, डीएवी सहित कई विद्यालयों के विद्यार्थियों शामिल हुए।
नगर कीर्तन का जगह-जगह फूलों से स्वागत किया गया। वहां कमेटी पूर्व सांसद बलराज पासी, विकास गुप्ता, दलजीत सिंह रंधावा, अवतार सिंह, हरदयाल सिंह, मेजर सिंह, मंजीत राजू, कुलविंदर सिंह किंदा आदि थे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल मुस्तैद रहा। ब्यूरो