शक्तिफार्म। गुरुग्राम में आयोजित जीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में गोविंद नगर ने आचार्य कालोनी की टीम को 27 रनों से पराजित किया। अर्धतकीय पारी खेलने वाले बल्लेबाज अनिमेष को प्लेयर आफ दी मैच की ट्रॉफी दी गई।
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए गोविंद नगर की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में चार विकेट पर 136 रनों का स्कोर बनाया, जिसमें अनिमेष ने 56 और कुनाल ने 41 रनों का योगदान किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए आचार्य कालोनी की टीम 109 रन ही बना पाई। टीम के लिए अभिजीत ने 38 और राजू ने 28 रन बनाए।
मैच में लक्ष्मण राय और प्रदीप विश्वास अंपायर, अमित बैरागी और शुभम नंदी कमेंट्रेटर, बप्पी बाला और लकी मंडल स्कोरर रहे। वहां पंकज हालदार, संदीप महलदार, दिनेश हालदार, पलास साना, मनोज खान आदि थे।