फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ईद मनाने आई किशोरी लापता, युवक पर आरोप

Mon, 01 Jun 2026 01:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। ईद का त्योहार मनाने मामा के घर आई एक नाबालिग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने एक युवक पर उसे अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि 17 वर्षीय भांजी ईद मनाने के लिए 27 मई को उसके घर आई थी। आरोप है कि 29 मई की शाम करीब 5:30 बजे वह अचानक घर से चली गई। काफी खोजबीन के बाद जानकारी मिली कि ग्राम फौजी मटकोटा निवासी अतुल उसे अपने साथ ले गया है। परिजनों का कहना है कि उक्त युवक भी घटना के बाद से अपने घर से गायब है। सीओ विभव सैनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपों की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें