फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के कर्ज में डूबे सरकारी स्कूल और विभाग

Tue, 28 Mar 2017 12:50 AM IST
मो. यामीन अंसारी/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल, ऊधम सिंह नगर जिले के सरकारी स्कूल, विभिन्न विभाग ऊर्जा निगम के कर्ज में डूबे हैं। इन स्कूलों और विभागों पर करीब आठ करोड़ 68 लाख रुपये से अधिक का बिजली बिल बकाया है। कई बार विभागों को बिल अदायगी के पत्र लिखने के बाद भी अभी तक बिल जमा नहीं हुए। निगम ने बिजली बिल चुकाने के लिए शिक्षा विभाग को नोटिस जारी किया है। इसमें बिल अदायगी न किए जाने पर स्कूलों को कनेक्शन काटने की चेतावनी दी गई है। निगम द्वारा डीएम को भी विभागों पर चल रहे बकाया बिल भुगतान के लिए पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन


स्थानीय खंड से जिले के सितारगंज, शक्तिफार्म, बरा, नानकमत्ता, खटीमा के अलावा नैनीताल जिले के नंधौर वैली कस्बे तक करीब 90 हजार उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जाती है। इनका प्रति माह करीब 20 करोड़ रुपये का बिजली बिल बनता है। निगम के आंकड़ों पर गौर करें तो इन क्षेत्रों के करीब 187 स्कूलों पर पिछले कई महीनों के 32 लाख 86 हजार 858 रुपये के बिल बकाया हैं। सितारगंज, नानकमत्ता, शक्तिफार्म, खटीमा क्षेत्र के 16 स्वास्थ्य केंद्रों पर 26 लाख 13 हजार 362 रुपये, खटीमा एसडीएम आवास, तहसीलदार आवास, बीएआरएस कार्यालय, सितारगंज खंड विकास कार्यालय, आवास, सब रजिस्ट्रार कार्यालय पर करीब नौ लाख पांच हजार 938 रुपये शेष हैं। 

वहीं राजकीय नलकूप के 200 कनेक्शनों पर आठ करोड़ रुपये का बिल बकाया है। विभाग द्वारा इन स्कूलों, विभागों को पूर्व में कई बार बिजली बिल चुकता करने के लिए पत्र लिखे जा चुके हैं, लेकिन स्कूल, विभागों ने बिल अदा नहीं किया। इस माह विभाग द्वारा नैनीताल, ऊधम सिंह नगर के जिला शिक्षाधिकारी को बिल अदायगी के नोटिस भेजा गया है। वहीं जल संस्थान को भी नलकूपों के बिजली बिल के भुगतान के लिए भी नोटिस भेजा गया जारी किया गया है। इसमें अतिशीघ्र बिल जमा न होने स्कूलों के बिजली कनेक्शन काटने की चेतावनी दी गई है। डीएम को भी पत्र भेजकर विभागों पर बाकी बिल जमा कराने को लिखा गया है।
विज्ञापन



विभाग की ओर से बकाया बिलों की वसूली की जा रही है। 187 स्कूलों पर बिजली बिल, 16 स्वास्थ्य सेंटरों, छह प्रशासनिक कार्यालयों, आवास पर बिजली का करीब आठ करोड़ 68 लाख से अधिक बिजली बिल बकाया है। इसके भुगतान के लिए शिक्षा विभाग को नोटिस जारी किए हैं। डीएम को भी पत्र लिखा गया है। 
विज्ञापन

- इम्तियाज अहमद, ईई, ऊर्जा निगम खंड सितारगंज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें