फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत की जांच सीबीसीआईडी से कराने की मांग

Tue, 28 Mar 2017 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर।
विज्ञापन
पुलिस को ज्ञापन सौंपा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
काशीपुर। हेमपुर इस्माइल के ग्रामीणों ने सोमवार को एएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने संदिग्ध हालत में झुलसकर किसान की हत्या के आरोप में उसके भाइयों को फंसाने की साजिश की सीबीसीआईडी जांच कराने की मांग की। ग्राम हेमपुर स्माइल के तमाम लोगों ने एएसपी डॉ. जगदीश चंद के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उनकी अनुपस्थिति में उनके पेशकार को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन


इसमें बताया गया कि पिछले महीने संदिग्ध हालात में झुलसे आदर्श कॉलोनी निवासी किसान कृष्ण चंद्र कांडपाल की मृत्यु हो गई। उसकी मृत्यु को लेकर उसके दोनों भाई सतीश कांडपाल, दीपक कांडपाल को फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे बचने के लिए उन्होंने कृष्ण चंद्र की मृत्यु की सीबीसीआईडी जांच कराने की मांग की है। इस दौरान सतनाम सिंह, जसवीर सिंह, धर्मेंद्र यादव, कश्मीर सिंह, सुखवीर सिंह, रेखा, मेघना, चारु, गीता, राखी आदि थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें