रुद्रपुर। सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना और चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव देखा गया। जिससे खरीदार और निवेशक दोनों बाजार पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। 24 कैरेट सोने की कीमत 1,41,349 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज हुई जबकि 22 कैरेट सोना करीब 1,28,415 रुपये प्रति 10 ग्राम पर टिका रहा।
चांदी के भाव भी लगभग 2,80,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रहा, जो निवेशकों और घरेलू मांग दोनों के रुख को प्रभावित कर रहा है। चांदी की कीमतों में पिछले कुछ समय में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है, जिससे ग्राहकों की खरीदारी का रुख थोड़ा सतर्क रहा, लेकिन उत्साह अभी भी बना हुआ है। वरिष्ठ सर्राफा व्यापारी दिलीप शर्मा ने बताया कि सोने के भाव में थोड़ी गिरावट के बावजूद भी लोगों की दिलचस्पी बनी हुई है। शादी-विवाह और त्योहारों के नजदीक मिलने वाले रुझान से बाजार में हल्की सक्रियता देखी जा रही है। उन्होंने कहा कि निवेशक सोना सुरक्षित निवेश विकल्प मानकर इसे देखते हैं। ज्वैलर्स विनीत अग्रवाल ने कहा कि चांदी की कीमतें स्थिर रहने से चांदी के बर्तनों और छोटे निवेश उत्पादों की मांग बनी हुई है। ग्राहक भावों का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन जो भी खरीदारी कर रहे हैं वह संतुलित तरीके से कर रहे हैं।