फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारों तरफ से घिरते जा रहे बाजवा

Thu, 25 Feb 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बाजपुर/काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने के बाद अंडरग्राउंड हुए भाजपा नेता जगतार सिंह बाजवा चारों तरफ से घिरते जा रहे हैं। पार्टी में जिला उपाध्यक्ष का पद जाने के बाद उत्तराखंड बार काउंसिल भी उनके अधिवक्ता लाइसेंस को जब्त कर सकता है। उधर, सूत्रों के मुताबिक बाजवा एक भाजपा नेता के यहां शरण लिए हुए हैं। 
विज्ञापन


बाजवा रैली निकालकर गिरफ्तारी देने की योजना बना रहे हैं। लेकिन कोई नेता या कार्यकर्ता कुछ भी कहने से कतरा रहा है। बाजवा का मोबाइल भी स्वीच ऑफ है। आरोप है कि बाजवा ने मीडिया से कहा था कि जो युवक राहुल गांधी का सिर काटकर जेएनयू गेट पर लटकायेगा उसका मंदिर बनाया जाएगा। बुधवार को उत्तराखंड बार काउंसिल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हरी सिंह नेगी ने कहा कि राष्ट्रीय कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के  बारे में गलत बयान बाजी करने के आरोपी अधिवक्ता जगतार सिंह बाजवा के कृत्य को उत्तराखंड बार काउंसिल ने गंभीरता से लिया है।

नेगी ने कहा कि बाजपुर निवासी जगतार सिंह बाजवा का वक्तव्य व्यवसायिक कदाचार की श्रेणी में  आता है। इसलिए बार काउंसिल आफ उत्तराखंड की विशेष समिति ने स्वत: संज्ञान में लेकर 27 फरवरी को देहरादून में होने वाली विशेष बैठक में बाजवा के वक्तव्य पर विचार करने का निर्णय लिया। जांच में वक्तव्य सही पाए जाने पर बाजवा के विरुद्ध बार काउंसिल उचित कार्रवाई की जाएगी। जिसमें बाजवा का लाइसेंस भी जब्त हो सकता है। उधर, सूत्रों की मानें तो पुलिस प्रशासन बाजवा को गिरफ्तार करने के लिए ऐसा तानाबाना बुन रहा है, जिसकी भनक तक न लगे। बाजवा के पुराने मामलों की फाइलों की तलाश की जा रही है। जिससे कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सके। इधर खुफिया विभाग भी बाजवा के ठिकानों का पता लगाने में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें