फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से इनकार किया तो प्रेमी के घर में जाकर गटका जहर

विज्ञापन
दिनेशपुर थाने में शुक्रवार की आधी रात शव लेकर पहुंचे परिजन और ग्रामीण। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। शादी से मना करने से आहत प्रेमिका ने प्रेमी के घर पहुंचकर उसके सामने ही जहर गटक लिया। हालत नाजुक होने पर उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतका के परिजनों की ओर से आरोपी प्रेमी के खिलाफ तहरीर देने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दिनेशपुर के एक गांव की युवती (18) का बीते छह साल से दिनेशपुर में रहने वाले सूरज वैद्य से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं तो बात शादी तक पहुंच गई। लड़की के परिजनों का कहना है कि युवक ने उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए थे। पहले नाबालिग होने पर प्रेमी शादी से मना करता रहा। बालिग होने पर प्रेमी से विवाह की बात कही तो वह टालमटोल करता रहा।
बीते शुक्रवार की देर शाम को युवती अपने प्रेमी के घर शादी की बात करने के लिए गई लेकिन प्रेमी ने शादी से मना कर दिया। इस पर उसने प्रेमी के सामने ही जहर खा लिया। मृतका की मां का आरोप है कि जहर खाने के बाद उनकी बेटी को समय से अस्पताल नहीं पहुंचाया गया। इसी लापरवाही के चलते उनकी बेटी ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

इधर, युवती के जहर खाने की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान समेत कई ग्रामीण भी अस्पताल पहुंच गए। एसपी सिटी ममता बोहरा ने बताया कि युवती की मौत की वजह प्रेम प्रसंग में धोखा बताया जा रहा है। परिजनों की तहरीर पर आरोपी सूरज के खिलाफ धारा 306, 328, 363 और 376 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
दिनेशपुर थाने में आधी रात बेटी का शव रखकर किया प्रदर्शन
रुद्रपुर/दिनेशपुर। युवती की मौत से उसकी मां पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। बेटी की जहर खाने से हुई मौत से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शुक्रवार रात 12 बजे दिनेशपुर थाने में शव रखकर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपी प्रेमी को मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस के आश्वासन के बाद आक्रोशित लोग शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें