काशीपुर में बांसफोड़ान पुलिस चौकी क्षेत्र निवासी एक युवती ने अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
युवती ने दी तहरीर में बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाला एक युवक रास्ते में अश्लील फब्तियां कसता है। आरोप लगाया कि बीते दिनों विरोध करने पर आरोपी युवक ने उसके साथ गाली-गलौच कर कहा कि मैं खालसा मोहल्ले गैंग का सदस्य हूं। मैं तेरा वैसा ही हाल करूंगा, जैसा उन लोगों ने एक युवती के साथ किया था।