फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोजगे के गौरव का राष्ट्रीय बाक्सिंग प्रतियोगिता में चयन

Wed, 23 Dec 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/खटीमा।
विज्ञापन
विज्ञापन
नोजगे के गौरव का राष्ट्रीय अंडर-16 बाक्सिंग प्रतियेेगिता में चयन हुआ है। 16 से 20 जनवरी 2016 को चेन्नई में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियेेगिता में गौरव प्रतिभाग करेगा। जिसपर विद्यालय प्रशासन ने खुशी व्यक्त करते हुए गौरव के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन

परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय ग्रामीण बालक-बालिका अंडर-16 वर्ष बाक्सिंग प्रतियोगिता में नोजगे पब्लिक स्कूल के गौरव सिंह अधिकारी ने स्वर्ण और कक्षा आठ की छात्रा रश्मि ने रजत पदक प्राप्त किया था। यह प्रतियोगिता 20 से 21 दिसंबर को आयोजित हुई थी जिसमें गौरव सिंह अधिकारी का उसके स्वर्णिम प्रदर्शन के आधार पर चेन्नई में होने वाले राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित हुआ है। विद्यालय प्रबंध निर्देशिका सुरेंद्र कौर, प्रधानाचार्य यूसी बहुगुणा और शिक्षकों ने गौरव के शानदार प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त की है। विद्यालय प्रशासन ने कुशल नेतृत्व के लिए कोच पूरन सिंह बोरा को सम्मानित किया। इस दौरान एचसी पंत, आरपी पंत, एमएस यादव, रंजना गेरा, सुनील पाठक, मनीष जोशी, मो. उस्मान बाबर आदि थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें