फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ की संस्था करेगी ट्रंचिंग ग्राउंड के सड़े कूड़े का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। मानपुर स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड में लंबे समय से सड़ रहे कूड़े से अब आसपास के लोगों को निजात मिलेगी। नगर निगम ने लखनऊ की एक संस्था को कूड़ा निस्तारण का ठेका दिया है। सप्ताह भर के भीतर संस्था कूड़ा निस्तारण का काम शुरू कर देगी।
विज्ञापन

नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त आलोक उनियाल ने बताया कि ट्रंचिंग ग्राउंड में करीब सात- आठ साल से कूड़ा भरा है जो अब पूरी तरह से गल चुका है। इस कारण इसे उठाकर एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाना संभव नहीं है। इस कूड़े की मात्रा करीब 35 हजार मीट्रिक टन है। निगम ने कूड़ा निस्तारण के लिए कुछ दिन पूर्व ई- टेंडर निकाला था। लखनऊ की एक फर्म का टेंडर खुलने के बाद उसे ठेका दिया गया है। संस्था मशीन से कूड़े को क्रेश करेगी जिससे कूड़ा मिट्टी के रूप में बाहर निकलेगा। इस दौरान उसमें पड़े धातु और प्लास्टिक को भी अलग किया जाएगा। निगम संस्था को 410 रुपये मीट्रिक टन के हिसाब से भुगतान करेगा। ट्रंचिंग ग्राउंड के पास ही कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था की गई है। निगम घरों से निकलने वाले कूड़े के निस्तारण की योजना भी बना रहा है। इसके लिए कूड़ा उठाने वाले वाहनों में सूखा व गीला कूड़ा डालने के अलग खांचे तैयार किए जा रहे हैं। लोगों से भी घरों में सूखा और गीला कूड़ा अलग रखने की अपील की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें