फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: वाद-विवाद में गणेश, एकल गीत में रश्मि तिवारी बनीं विजेता

Mon, 10 Nov 2025 01:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। एसबीएस डिग्री कॉलेज में राज्य स्थापना के 25 वर्ष चुनौतियां और संभावनाएं विषय पर वाद–विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें बीए प्रथम वर्ष के गणेश भट्ट ने बाजी मारी।
विज्ञापन

रविवार को कॉलेज परिसर में हुए एकल गीत गायन प्रतियोगिता में एमए समाजशास्त्र तृतीय सेमेस्टर की रश्मि तिवारी, एकल नृत्य में बीए तृतीय सेमेस्टर की हर्षिता पांडेय, पोस्टर प्रतियोगिता में बीए प्रथम सेमेस्टर की अनु पहले स्थान पर रहीं। स्लोगन प्रतियोगिता व स्वरचित कविता प्रतियोगिता में बीए तृतीय सेमेस्टर की संगीता अव्वल रही। सामूहिक नृत्य में सरिता बिष्ट, रुक्मिणी, गौरी सिंह, दिया, ज्योति, मानसी, दिया, सोनी परिहार, प्रियंक को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. अवधेश नारायण सिंह व प्रो. शंभू दत्त पांडेय ने दीप प्रज्जवलित कर किया। वहां प्रो. सर्वजीत सिंह, डॉ. हेमलता सैनी, प्रभारी मीडिया प्रकोष्ठ डॉ. राजेश कुमार सिंह, छात्र संघ अध्यक्ष रजत बिष्ट, सचिव जसवंत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें