फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा बनाम कांग्रेस कार्यकाल का श्वेत पत्र जारी करे सरकार : यशपाल

Mon, 10 Nov 2025 01:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि सरकार को भाजपा व कांग्रेस कार्यकाल का श्वेत पत्र जारी करें। भाजपा के लोग कांग्रेस की ओर से 10 सालों में किए गए कार्यों को अपना बताकर झूठी वाह-वाही लूटने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

रविवार को नेता प्रतिपक्ष ने समाजसेवी शिवकुमार मित्तल के आवास पर पत्रकार वार्ता में कहा कि हम राज्य का 25वां स्थापना दिवस मना रहे हैं लेकिन जनता में मायूसी है। 25 साल बाद भी लोग बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए लड़ रहे हैं। राज्य गठन में योगदान देने वाली महिलाओं को बुनियादी सुविधाओं के लिए जनांदोलन की राह पकड़नी पड़ रही है। लोगों की पीड़ा से सरकार को कोई सरोकार नहीं है।
कहा कि एनडी तिवारी सरकार ने हरिद्वार, रुद्रपुर, पंतनगर, सितारगंज सहित राज्य के कई स्थानों में औद्योगिक पार्कों की स्थापना की। राज्य स्थापना के 25 साल बाद औद्योगिक पार्कों से कई कंपनियां पलायन कर गईं। कंपनियों को रेल, सड़क, बिजली और पानी जैसे बुनियादी सुविधाएं नहीं दी गई। राज्य में पलायन, रोजगार, चरमराई शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था, असंतुलित विकास के लिए भाजपा सरकार ही जिम्मेदार है। यहां नगर पंचायत शक्तिगढ़ के अध्यक्ष सुमित मंडल, नगर अध्यक्ष सरताज अहमद, प्रदेश सचिव नवेतज पाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे, उत्तम आचार्य, हरप्रीत सिंह हैप्पी, साहब सिंह, दलबाग सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें