फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी पार्क में सर्वांचली होली में होल्यारों ने बिखेरे कई संस्कृतियों के रंग

Thu, 05 Mar 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्वांचली होली में कलाकारों ने विभिन्न संस्कृतियों के होली रंग प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगाए। शैल सांस्कृतिक समिति की ओर से गांधी पार्क में सर्वांचली होली महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक राजकुमार ठुकराल, समिति संरक्षक लीलांबर जोशी, बीसी लोहनी, नवीन पांडे ने किया। मनोज नैनवाल ने तुम सिद्ध करो महाराज होलिन के दिन में गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद हिंदी, पंजाबी, कुमाऊंनी, थारु, ब्रज और राजस्थानी होली, नेपाली, बंगला और पूर्वाचली संस्कृति पर आधारित होली गीतोें की शानदार प्रस्तुतियों से गांधी पार्क होली के रंगों में पूरी तरह से सराबोर हो उठा।
विज्ञापन


इस अवसर पर हिंदी में मल दे गुलाल मोहे आई होली आई रे, मन रंग लो जी तन रंग लो प्रस्तुत किया गया। थारुओं में मथुरा में है गुजर रंग धरी ऐसी रंग भरी और नेपाली में अपना तो लाई लड्डू पैड़ा हम को जलेबी पर रंग जमाया गया। वहां अध्यक्ष भरत लाल शाह, एमएम बिष्ट, अधिवक्ता दिवाकर पांडेय, गोपाल पटवाल, एमएस बिष्ट, सुभाष चतुर्वेदी, हरीश दनाई, हेम कांडपाल, नरेंद रावत, मुकुंद भंडारी, दुर्गा शाह, ममता बिष्ट, विनीता पांडे, मंजू दनाई, सुधा पटवाल, मोहन उपाध्याय, धीरज पांडे, डीके दनाई, शिव अरोरा, प्रदीप बंसल, राजेंद्र सिंघल, केके वार्ष्णेय, गोवर्धन चंदोला, दिलीप बोरा, तरुण दत्ता, सत्यप्रकाश चौहान, केके शर्मा, दीपा जोशी, राजेंद्र श्रीधर, हेम पंत, घनश्याम सहित तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

नोट फोटो संख्या-05आरडीपी-2पी-गांधी पार्क में दीप प्रज्जवलित करते अतिथि,2पी-कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें