फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल कैसे भरूं जमुना से सखी

Wed, 04 Mar 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शांति विहार कालोनी के दुर्गा मंदिर में पर्वतीय समिति के तत्वाधान में होली महोत्सव का आयोजन किया गया। यहां पर पर्वतीय मूल के अनेकों महिलाओं और पुरुष होल्यारों ने होली गीत गाकर समा बांध दिया। उन्होंने ‘ जल कैसे भरूं जमुना से सखी,  ‘षिव के मनमाही बसे कहां आदि सहित अनेकों सुमधुर होली गीत गाकर पूरे माहौल को होली के रस में डुबो दिया। इससे पूर्व महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तराखंड राज्य बीज प्रमाणीकरण के अध्यक्ष एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ ने किया।
विज्ञापन

समिति के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि बेहड़, कार्यक्रम अध्यक्ष व ग्राम प्रधान सुखलाल सिंह, युवा कांग्रेस नेता सुशील गाबा का तिलक कर स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य बी.डी. भट्ट, परमजीत सिंह तोमर, भूवन सिंह मेहता, विजय पुजारा, प्रेम बल्लभ पाठक, भुवन चन्द्र पाण्डे, गुणानन्द डंडरियाल, महेंद्र सिंह रौतेला, अरविंद निझांवन, ललित कुमार, प्रेम सिंह महता, धर्म सिंह महता, हेम काणपाल, नरेंद्र कुमार, प्रदीप ,पप्पू, राम लाल, श्रीमती सावित्री भट्ट, शांति पाठक, गीता भाकुनी, हिरा देवी, बीना भट्ट, बीना कंडारी, देवकी जोषी, कमलेष रानी, भगवती जोषी आदि सहित पर्वतीय समाज के तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें