फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गदरपुर विधायक के भतीजे की गाड़ी पर पथराव

Thu, 08 May 2025 12:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर/केलाखेड़ा। गांव बिजपुरी में गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय के भतीजे की गाड़ी पर अज्ञात लोगों ने पथराव कर हमला कर दिया। इसमें विधायक के भतीजे को गंभीर चोट आई। घटना की सूचना मिलते ही विधायक अरविंद पांडेय के भाई अमर पांडेय भाजपाइयों के साथ थाने पहुंचे। यहां अमर पांडेय की पुलिस से तीखी झड़प हुई।
विज्ञापन


केलाखेड़ा थाने में बुधवार रात को विद्या ज्योति कॉलेज निवासी अजय डबास ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कि वह अमर पांडेय के पुत्र अंकित पांडेय और चालक अलीम के साथ कार में सवार होकर अपने आवास पर आए। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले भाई-बहन ने अपने घर की छत से गाली गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से पथराव कर हमला कर दिया। इससे गाड़ी के शीशे को टूट गए और कार सवार विधायक का भतीजा अंकित पांडेय चोटिल हो गया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने अंकित पांडेय को मेडिकल करने के लिए बाजपुर उप जिला चिकित्सालय भेज दिया। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया।



सीओ, वैभव सैनी ने बताया कि विधायक अरविंद पांडेय के भतीजे की गाड़ी पर पथराव की घटना होने की जानकारी मिली है। थाना प्रभारी अशोक कुमार को मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें