फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जबरन बनाए संबंध, केस से बचने के लिए की शादी...फिर घर से निकाल; पति समेत 5 पर केस दर्ज

Wed, 07 May 2025 01:11 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

एक युवक ने सोशल मीडिया से हुई जान पहचान के बाद युवती से जबरन शारीरिक संबंध बनाने के बाद केस दर्ज होने से बचने के लिए शादी कर ली। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसने पत्नी को घर से निकाल दिया। महिला ने पति समेत पांच पर केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
महिला ने पति समेत पांच ससुरालियों पर दर्ज किया केस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर में एक युवक ने सोशल मीडिया से हुई जान पहचान के बाद युवती से जबरन शारीरिक संबंध बनाने के बाद केस दर्ज होने से बचने के लिए शादी कर ली। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसने पत्नी को घर से निकाल दिया। महिला ने पति समेत पांच लोगों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया है।

शहर की एक काॅलोनी में रहने वाली महिला ने कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि सितंबर 2022 में पुनीत कुमार निवासी वीपीओ, तलाव, तलाओ (112) झज्जर हरियाणा ने उनको इंस्टाग्राम आईडी पर दोस्ती का प्रस्ताव भेजा था। इसे स्वीकार नहीं किया तो पुनीत ने मैसेंजर से मैसेज भेजे और उनके पते की जानकारी हासिल कर ली। फरवरी 2024 में वैलेन्टाईन डे पर पुनीत से वह एक रेस्टोरेंट में मिली थी। पुनीत उनको कार में संजय वन के पास ले गया और सुनसान जगह पर दुष्कर्म की कोशिश की थी।

उनको शोर मचाने पर लोगों को आता देख पुनीत वहां से भाग गया। 20 अप्रैल 2024 को पुनीत फिर से रुद्रपुर आया था और उसे हल्द्वानी की तरह अज्ञात जगह पर रखकर चार बार जबरन संबंध बनाए थे। पिता ने पुनीत की शिकायत थाने में की तो उसके परिजनों ने शादी करने की बात कहकर समझौता कर दिया था। पुनीत ने मुकदमे से बचने के लिए 19 मई 2024 को उनके विवाह कर लिया। शादी के बाद अपने घर ले जाकर पुनीत उनके साथ मारपीट करने लगा। उसने परिवार को थाने में घसीटकर किए अपमान का बदला लेने की बात कही थी। उनका शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न किया जाने लगा था। पुनीत कुमार, उसके पिता विजेन्द्र, माता ऋतु, मामा जगत सिंह, मामी सुमन आए दिन उनके साथ मारपीट करने लगे। ससुरालियों ने उन पर मायके से पांच लाख रुपये और कार लाने का दबाव बनाया।

विज्ञापन


12 सितंबर को ससुरालियों को उनके गर्भवती होने की जानकारी मिली थी। उन्होंने जबरन गर्भपात कराने का दबाव डाला। इसके बाद उनको घर से बाहर निकाल दिया गया। इसके बाद से वह अपने मायके में रह रही है लेकिन पति पुनीत कुमार ने उसकी कोई खोज खबर नहीं ली है और न ही कभी कोई खाना खर्चा आदि दिया है। पुलिस ने पांचों आरोपियों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें