फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सड़क पटरी पर लग रही फल मंडी, दुर्घटनाओं का बना खतरा

Sat, 06 Dec 2025 01:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
काशीपुर के टांडा उज्जैन तिराहा पर फुटपाथ पर लगी फलों की ठेली। संवाद - फोटो : खैराबाद-मछरेहटा चौराहा के पास पलटा पड़ा ट्रक।
विज्ञापन
काशीपुर। स्थानीय पुलिस-प्रशासन और नगर निगम प्रशासन की अनदेखी से शहर की कोई भी सड़क ऐसी नहीं जो अतिक्रमणकारियों के कब्जे में न हो। इसका खामियाजा शहरवासी इन मार्गों पर लगने वाले जाम के रूप में भुगत रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे में हर वक्त हादसों का खतरा मंडराता रहता है। नगर निगम प्रशासन ने शहरवासियों को उड़ती धूल से निजात दिलाने और राहगीरों के लिए टाइल्स फुटपाथ का निर्माण कराया था। अभी कई प्रमुख मार्गों पर फुटपाथ बनाया जाना प्रस्तावित भी है। जहां-जहां फुटपाथ बन गए हैं उस पर राहगीर कम, रोजगार ज्यादा चल रहा है।
नगर निगम प्रशासन ने टांडा तिराहा पर बीते कई महीने पहले सड़क के दोनों ओर फुटपाथ बनाया था। कुछ समय सख्ती रहने के कारण यहां से फल मंडी हट गई थी। अब पुलिस प्रशासन व नगर निगम प्रशासन की अनदेखी से बनाए गए फुटपाथ पर पुन: फल मंडी के अलावा अन्य खानपान के स्टाल लगने शुरू हो गए हैं। जबकि यह मार्ग आरओबी बनने के बाद डायवर्ट रूट के रूप में प्रयोग किया जा रहा है। ऐसे में दिन के समय भारी संख्या में वाहनों की आवाजाही होती है। ऐसी स्थिति में हर वक्त हादसों का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें