दिनेशपुर। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में कॅरिअर मार्गदर्शन और काउंसिलिंग पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिक्षा विशेषज्ञ ने विद्याथियों को भविष्य निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर जानकारी दी। शुक्रवार को कॉलेज सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा विशेषज्ञ डॉ. संजय सिंह ने विद्यार्थियों को इंटरमीडिएट के बाद विभिन्न विषयों के चयन और उनमें उपलब्ध रोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी दी। बताया कि रुचि के अनुसार कॅरिअर का चुनाव करें। विशेषज्ञ ने विद्याथियों के कई सवालों के जवाब भी दिए। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. मधुसूदन मिश्र, डॉ. आशुतोष त्रिपाठी, सुभाष शुक्ल, मनोज पांडेय, इंद्रजीत तिवारी, बंशीधर पांडेय, भगवती पपनेई, हिमांशु भट्ट आदि मौजूद रहे।